मढ़ौरा: रामपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी, एसडीपीओ ने की जांच
Marhaura, Saran | May 26, 2026 गौरा थानाक्षेत्र के रामपुर स्थित एक पंचमुखी हनुमान मंदिर में अज्ञात चोरो के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया और दान पेटी समेत अन्य वस्तुओं की चोरी कर अपराधी फरार हो गये इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मढ़ौरा एसडीपीओ सविन्द्र कुमार दास ने घटनास्थल का निरीक्षण मंगलवार की दोपहर एक बजे किया और जरुरी बिन्दुओं पर दिशा निर्देश थानाध्यक्ष को दिये।