बगहा: बाल्मीकि नगर से गैंडा पश्चिम चंपारण के गांवों में पहुंचा, वन विभाग ने शुरू की निगरानी
बगहा बाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर एक गैंडा पश्चिम चंपारण के दो गांवों के गन्ने के खेतों में पहुंचा। वन विभाग की टीम मौके पर गैंडे की सतर्क निगरानी कर रही है। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।