बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबसपुर गांव स्थित रेत खदान के पास हुए एक सडक़ हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शनिवार को तीन बजे पीएम कराया गया। मृतक की पहचान सिवनी जिले के धनौरा निवासी देव शाह मरकाम (19) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देव शाह मरकाम बरबसपुर की रेत खदान में मशीन हेल्पर के तौर पर कार्यरत था।