आरा: खलिसा गांव में पति की शराब की लत और मारपीट से परेशान पत्नी ने विषपान कर आत्महत्या करने का किया प्रयास
Arrah, Bhojpur | Mar 8, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के खलिसा गांव में विषपान कर एक महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला की पहचान खलिसा गांव के ब्रिज किशोर सिंह की पत्नी प्रियंका देवी के रूप में हुई है। महिला के भतीजे ने बताया कि चाचा के द्वारा शराब के नशे में हर दिन मारपीट की जाती है जिसके वजह से आज विषपान किया है।