आरा: कारीसाथ व धमार गांव के बीच सड़क किनारे झाड़ी से गला रेत कर फेंका गया अज्ञात 30 वर्षीय युवक का शव हुआ बरामद
Arrah, Bhojpur | Mar 7, 2024 शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कारीसाथ व धमार गांव के बीच सड़क किनारे लिसोड़ा पेड़ के नीचे झाड़ी से एक अज्ञात 30 वर्षीय युवक का गला रेतकर हत्या कर फेंका गया शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना गजराजगंज एवं मुफस्सिल थाना पुलिस को दी गई।