आरा: नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में बकाया पैसे के विवाद को लेकर सगे भाई समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई, तीनों जख्मी
Arrah, Bhojpur | Mar 7, 2024 शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में गुरुवार की शाम बकाया पैसे के विवाद को लेकर सगे भाई समेत तीन लोगों की जमकर पिटाई कर दी गई। इससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार ज़ख्मियों में नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी कपिल देव चौधरी का 45 वर्षीय पुत्र है