आरा: बिहिया चौरस्ता के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से घायल बाइक सवार दो दोस्तों की हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Mar 8, 2024 बिहिया थाना क्षेत्र के बिहियां चौरस्ता के समीप बाइक सवार दो दोस्तों को अन्यंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर। बिहिया पीएचसी से सदर अस्पताल आने के क्रम में दोनो की हुई मौत। मृतक में बक्सर जिला के बगेन थाना क्षेत्र के बराढी गांव के सोना लाल यादव और राहुल यादव थे। सोना लाल अपने दोस्त राहुल के साथ अपनी पत्नी की बिदाई कराने सोनबरिसा ससुराल जा रहे थे तब ही हादसा हुआ।