मंगलपुर थाना क्षेत्र के करियाझाला चौराहे पर कुछ लोगों ने दो युवकों को घेरकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।
झींझक चौकी प्रभारी के अनुसार, वीडियो एक दिन पुराना है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस जांच में जुटी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
#KanpurDehat #ViralVideo #UPPolice