परबत्ता: परबत्ता क्षेत्र के मंदिरों में दीपावली अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा में उमड़ा उत्साह
खगड़िया के परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में दीपावली पर मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पट देर रात खोला गया। सोमवार सुबह से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिरों को खूबसूरती से सजाया गया और पूर्ण भक्ति का माहौल है।