बाह: गांव गोपीपुरा में गाली गलौज को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा,आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
थाना बासौनी क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोपीपुरा का एक मामला सामने आया है। जिसमें नांद (लड़ामनी) के विवाद को लेकर दो पक्षों में गाली गलौज हो गई, गाली गलौज विवाद में तब्दील हो गई और विवाद मारपीट में तब्दील हो गया, इस दौरान दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तहरीर और मेडिकल के आधार पर कार्यवाही की बात कही है।