बाह: ACP गिरीश कुमार की मौजूदगी में पिनाहट एवं मनसुखपुरा में संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन तैयारी में जुट गया है। इसी के अंतर्गत पिनाहट एवं मनसुखपुरा में एसीपी गिरीश कुमार की मौजूदगी में पुलिस बलों व अर्ध सैनिक बलों के साथ संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों पर फ्लैग मार्च किया गया, इस दौरान ड्रोन कैमरा उड़ाकर क्षेत्र की गतिविधियों को देखा गया, और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की सभी से अपील की गई।