शाहपुर: शाहपुर में अमृत 2.0 योजना में लापरवाही, सड़क पर अधूरी खुदाई से जनता परेशान, अधूरा काम बना मुसीबत
Shahpur, Betul | Apr 21, 2026 मंगलवार दोपहर 1 बजे। नगर में चल रही अमृत 2.0 योजना के तहत पाइपलाइन और अन्य निर्माण कार्यों में लापरवाही के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर की मुख्य सड़कों पर जगह-जगह खुदाई कर छोड़ देने से यातायात प्रभावित हो रहा है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है।