जयसिंहनगर: पोंडी में महिला से मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया
जिले के अंतिम छोर में स्थित सीधी थाना क्षेत्र अंतर्गत पोंडी में महिला के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने बुधवार की शाम 5 बजे लगभग जानकारी देते हुए बताया है कि फरयादिया रूबी बी पति अजान खान उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बरटोला पोड़ी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराया है कि बकरी देखो पूछने की बात से नाराज होकर उसके साथ सहीम खान मारपीट किया।