बिंदकी: असवार तारापुर गांव में एक व्यक्ति ने घर के अंदर अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के मलवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत असवार तारापुर गांव में शुक्रवार को पवन उर्फ अवधेश पटेल उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र सुखदेव पटेल ने अपने घर के अंदर अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर लिया। जीवित रहने की आशा पर एंबुलेंस द्वारा शुक्रवार को दिन में करीब 2:30 बजे सीएचसी बिंदकी ले जाया गया जहा पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच शुरू की।