बिजनौर: बिजनौर के हल्दौर में रोडवेज बस में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, खिड़कियों से कूदकर भागे यात्री
Bijnor, Bijnor | May 23, 2026 बिजनौर में आज शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे धामपुर डिपो की एक रोडवेज बस में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बस में रखी पटाखा सामग्री से जब धुआँ निकला तो यात्री खिड़कियों से कूद कर भागने लगे बाद में बस परिचालक ने पटाखा सामग्री को बाहर फेंक दिया जानकारी करने पर पता चला कि कोई व्यक्ति पटाखा सामग्री ले जा रहा था गर्मी के कारण उसमें आग लग गई