दीपका: पेट्रोल पंप पर डीजल को लेकर मैनेजर और कर्मचारी की पिटाई, एसईसीएल इंस्पेक्टर के बेटे पर मारपीट का आरोप
Dipka, Korba | May 22, 2026 कोरबा के दीपका स्थित गोपीचंद पेट्रोल पंप पर आधी रात डीजल को लेकर विवाद हो गया। जरीकेन में जबरन 6000 रुपए का डीजल भरवाने और उसे वापस लौटाने की बात पर मैनेजर और ग्राहक के बीच मारपीट हुई। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गोपीचंद पेट्रोल पंप के मैनेजर केसर खान ने पुलिस को बताया कि रात करीब 12:50 बजे पंपकर्मी रामकुमार और कृति क