नवाबगंज: बड़ागांव में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की बैठक संपन्न, बिजली विभाग के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन
मसौली क्षेत्र के बड़ागांव में भारतीय किसान क्रांति यूनियन की मासिक बैठक बुधवार करीब 3 बजे तक आयोजित की गई। बैठक के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें बिजली विभाग से संबंधित पांच प्रमुख मांगें उठाई गईं। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग के कर्मचारी फर्जी मीटर रीडिंग कर रहे हैं।