रायबरेली: जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिप्त महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की हुई पहल, CDO अंजू लता ने दी जानकारी
Raebareli, Raebareli | May 27, 2026
विकास भवन स्थित कार्यालय में,बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी,अंजू लता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि,जिले में अवैध कच्ची शराब के कारोबार में लिफ्त, महिलाओं को निकाल कर उन्हें,आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।उन्हें समूह से जोड़कर उन्हें रोजगार दिया जा रहा है। जिससे,अवैध शराब के कारोबार में रोक भी लगाई जा सके और उससे जुड़ी,महिलाओं को रोजगार भी दिया जा सके