बोध गया: बोधगया पुलिस की कार्रवाई: अमवां हिट एंड रन मामले में शामिल स्कूल बस जब्त, हादसे में हुई थी एक की मौत
Bodh Gaya, Gaya | Apr 25, 2026 बोधगया थाना क्षेत्र के अमवां गांव के समीप हुए सड़क हादसे में शामिल स्कूल बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय राजू मांझी की मौके पर ही मौत हो गई थी। 13 मार्च 2026 को तेज रफ्तार स्कूल बस ने राजू मांझी को रौंद दिया था। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।