शाहगंज: खेतासराय में डेढ़ वर्ष पुराने मामले मे न्यायालय के आदेश पर दो बैंक कमर्चारियों के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज़
खेतासराय नगर की पंजाब नेशनल बैक शाखा मे डेढ़ वर्ष पूर्व खाता धारकों के खाते से रूपये गायब होने के प्रकरण मे न्यायालय के आदेश पर दो बैंक कर्मियों के खिलाफ़ धोखाधड़ी का मुदकमा दर्ज कायम हुआ है । पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल करने में जुट गई है।