शाहगंज: सबरहद गांव में चला प्रशासन का बुलडोजर करोड़ों की जमीन कब्जा मुक्त 1 करोड़ से अधिक जुर्माना
जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल और पीएसी की मौजूदगी में सबरहद गांव में मुनादी और डुगडुगी पिटवाकर भूमाफिया द्वारा कब्जा की गई जमीन से अतिक्रमण ध्वस्त कराया. इसके अलावा प्रशासन ने अभिलेखों में पोखरे की जमीन पर फर्जी तरीके से दर्ज कराये गए नाम को रद कर सरकारी संपत्ति घोषित किया और वहां बोर्ड भी लगवाया.