तरहसी: शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट लाइन चालू होने से बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत
Tarhasi, Palamu | Jul 19, 2026 तरहसी (पलामू)। तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत अंतर्गत सुखरो टोला में 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन पर कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री सत्येंद्र महतो (38 वर्ष), पिता रामलगन महतो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने परसाई पीएसएस (पावर सब-स्टेशन) के ग्रिड ऑपरेटरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजन सुधीर कुमार मेहता ने