छिबरामऊ: खोजीपुर का रहने वाला युवक पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक दवा पीने से बिगड़ी हालत, कराया गया भर्ती
छिबरामऊ के खोजीपुर का रहने वाला एक युवक का विवाद उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर हो गया था जिसके बाद युवक ने घर में रखी कीटनाशक दवा पी ली इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने के बाद परिजनों द्वारा उसे शनिवार की दोपहर 12:10 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार नियंत्रण जारी है।