महोबा: जैतपुर में दबंगों पर चकरोड बंद करने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | Jun 4, 2026 जमना प्रसाद ने सार्वजनिक चकरोड का रास्ता बंद किए जाने की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय में गुहार लगाई। पीड़ितों आरोप है कि गांव के दबंगों ने चकरोड पर फाटक लगाकर आवागमन रोक दिया है। राजस्व विभाग द्वारा पैमाइश किए जाने के बावजूद रास्ता नहीं खोला गया। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपियों द्वारा झूठे मुकदमे में फंसाने व धमकी देने का आरोप लगाया है।