बेलछी: दिल्ली में भगदड़ में फतेहपुर गांव की महिला की मौत, गांव में शोक की लहर
Belchhi, Patna | Feb 16, 2025 दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल के बेलछी प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी एक महिला की कुचलकर मौत हो गई। मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में शोक व्याप्त हो गया है गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने रविवार को दोपहर 1 बजे बताया कि मृतक महिला दिल्ली में ही रहकर काम करती थी और वह परिवार में ही किसी के मुंडन संस्कार में शामिल होने।