अतरी: बकरीद को लेकर टेटुआ और मौलानगर बाजार में निकाला गया फ्लैग मार्च
Atri, Gaya | May 27, 2026 अतरी थाना क्षेत्र में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।इसी क्रम में बुधवार की शाम लगभग 7 बजे टेटुआ और मौलानगर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च नीमचक बथानी डीएसपी सुरेंद्र कुमार सिंह और अतरी थाना अध्यक्ष राज कौशल के नेतृत्व में किया गया।पुलिस बल ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगो को शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया