उज्जैन ग्रामीण: बिजली-पानी की समस्याओं से परेशान रहवासियों ने भैरवगढ़ चौराहे पर किया चक्काजाम
भैरवगढ़ के जेल चौराहे पर बिजली पानी संकट से परेशान लोगों ने सड़क पर धरना देकर चक्काजाम किया। नागरिकों ने बताया कि पिछले 8 दिन से क्षेत्र में जब नल आते हैं तो बिजली चली जाती है।बिजली रहती है तो नल नहीं आते इससे स्थानीय लोग परेशान हैं। नाराज होकर उन्होंने जेल चौराहे पर पीएचई और बिजली विभाग के खिलाफ धरना दे दिया।