बड़वानी: जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायत तलवाड़ा बुजुर्ग की नंदनी गौशाला में सार्वजनिक प्याऊ स्थापित
ग्राम पंचायत तलवाड़ा बुजुर्ग की नंदनी गौशाला में जनसामान्य के लिए सार्वजनिक प्याऊ स्थापित किया गया। जिसमें जगदीश शंकर परमार की ओर से वाटर कूलर दान देकर सहयोग किया गया ताकि आसपास के राहगीरों को ठंडे पानी की सुविधा मिल सके। ग्राम पंचायत तलवाडा बुजुर्ग से मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र मुजाल्दे व अन्य मौजूद रहे।