मंडला: सगौनिया में स्लैब कल्वर्ट पुलिया निर्माण का भूमिपूजन, अब आवागमन होगा आसान
Mandla, Mandla | Apr 25, 2026 जिले की ग्राम पंचायत सगौनिया में मक्के बन्धा-डिठौरी मार्ग के किमी 8/10 पर स्लैब कल्वर्ट पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार तीन बजे कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री संपतिया उइके शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलेगी।