चिनहट पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपहरणकर्ता को किया गिरफ्तार, मिली बड़ी सफलता
Sadar, Lucknow | Jun 1, 2026 लखनऊ में चिनहट पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी संजय को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अपहरण और फिरौती के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।