फरीदपुर: बेगुल नदी में मस्ती बनी मातम, नहाने गए किशोर समेत दो दोस्तों की डूबकर हुई मौत
फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम बेगुल नदी में नहाने गए दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से एक किशोर और एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो साथियों को समय रहते बचा लिया गया। हादसा ढकनी गुलाब नगर गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि करीब 8 से 10 युवक घरवालों को बिना बताए नदी में नहाने पहुंचे थे। नहाते समय चार लोग अचानक गहरे पानी में चले गए और