हाथरस: गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, एक महिला सहित चार लोग घायल, पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
जनपद हाथरस की चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव चुरसैन में गाली गलौज को लेकर 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। 2 पक्षों के बीच मारपीट में 1 महिला सहित 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों द्वारा घायलो का उपचार करते हुए मेडिकल परीक्षण किया गया।