अशोक नगर: भदौन गांव के पास पशु आने से फिसली बाइक, 27 वर्षीय युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
अशोकनगर जिले के भादौन के पास बाइक के सामने अचानक से पशु आने से बाइक फिसल गई। जिससे युवक घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार बरखेड़ा गांव निवासी दशरथ पुत्र विनय सिंह यादव उम्र 27 वर्ष मंगलवार को रात 8 बजे अपने गांव से भटोली गांव जा रहा था। इसी दौरान भादौन गांव के पास बाइक के सामने पशु आने से बाइक फिसल गई। जिससे युवक घायल हो गया।