इंदौर: हाईकोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार
Indore, Indore | May 4, 2026 मिली जानकारी के मुताबिक तलावली चंदा निवासी स्वाति बाथम ने पिछले दिनों पति के साथ तुकोगंज थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि लक्ष्मण मेहरा ने खुद को हाईकोर्ट का कर्मचारी बताकर सहायक क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने 25 हजार रुपए नकद लिए और उच्च न्यायालय जबलपुर की फर्जी सील लगा जॉइनिंग लेटर दे दिया। कुछ दिनों बाद संदेह होने पर महिला