शाहगंज: शेखवलिया गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक परिवार पर हमला, चार लोग हुए घायल
शेखवलिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ लोगों ने एक परिवार पर हमला बोल दिया। जिसमें एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी सोंधी में मेडिकल जांच कराकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोशल मीडिया पर मारपीट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है