शाहगंज: इराकियाना मोहल्ला में दो युवकों ने CM से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई, वीडियो हुआ वायरल
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के इराकियाना मोहल्ला निवासी मोहम्मद कलीम ने एक एकाउंट से सोशल मीडिया X पर अपने भाई के साथ एक वीडियो के जरिए सीएम योगी से अपनी जान-माल की सुरक्षा का गुहार लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुस्तैनी जमीन पर उसके दबंग पट्टीदार जबरन कब्जा करने के नियत से घर में घुसकर धमकी व मारपीट करने के लिए आमादा रहते हैं।