शाहगंज: दो अलग-अलग गांवों से किशोरियों के अपहरण का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू कर मुकदमा दर्ज किया
प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अलग-अलग गांव की दो किशोरियों के अपहरण का आरोप परिजनों ने लगाया है। एक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्री को गांव का ही एक युवक बहला-फुसला कर भगा ले गया। दूसरे मामले में महिला ने आरोप लगाया कि गांव का ही युवक शादी का झांसा देकर कर उसकी पुत्री को भगा ले गया।