कोंडागांव: कोंडागांव कलेक्टर ने जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, 25 आवेदन प्राप्त हुए
कोंडागांव कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। जनदर्शन में ग्रामीणों ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखी। नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल के छात्रों ने कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की शिकायत की। शिक्षक,सड़क और पुल की मांग की.