कोंडागांव: जिले में चल रहा आयुष्मान पखवाड़ा, 30 सितम्बर को होगा समापन
कोंडागाँव कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन जिले में आयुष्मान पखवाड़ा 20 से 30 सितम्बर 2024 तक मनाया जा रहा है। ऐसे हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड अभी तक नही बना हैं उनका प्राथमिकता के आधार पर घर घर जाकर एवं गावों में शिविर आयोजन कर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।जिसका समापन 30 सितम्बर को किया जाएगा।