चान्दन: जमुआ मोड़ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक जख्मी
Chanan, Banka | Apr 21, 2026 कटोरिया-देवघर रोड स्थित जमुआ मोड़ के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे सड़क हादसे में बैरधंधिया गांव का एक युवक जख्मी हो गया। जख्मी युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। युवक घर से बाइक लेकर तिलैया स्थित मामा घर जा रहा था। इस दौरान जमुआ मोड़ के निकट हादसा हुआ।