उदवंत नगर: उदवंतनगर के आरा–अरवल मुख्य मार्ग पर बेलगाम वाहनों पर कसा शिकंजा, बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच प्रशासन ने दिखाई सख्ती
आरा–अरवल मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। बेलगाम ट्रकों एवं अन्य तेज रफ्तार वाहनों पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि अब इस मार्ग से गुजरने वाले सभी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।