मानपुर: कलेक्टर से शिकायत के बाद जागा अमला, चिल्हारी के कुशवाहा मोहल्ले का वर्षों से खराब हैंडपंप हुआ चालू
Manpur, Umaria | Jun 7, 2026 उमरिया जिले की मानपुर तहसील अंतर्गत ग्राम चिल्हारी के कुशवाहा मोहल्ले में वर्षों से खराब पड़ा हैंडपंप आखिरकार ग्रामीणों के प्रयास और शिकायत के बाद चालू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इस हैंडपंप की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभागीय कर्मचारियों से मांग की थी, लेकिन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।भीषण गर्मी और पेयजल संकट के बीच मिली राहत।