टिहरी: देवप्रयाग में 20 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त
टिहरी पुलिस ने देवप्रयाग में 20 पेटी ओल्ड मोंक रम के साथ तस्कर टीकम सिंह को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत करीब 1.36 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने कार भी जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच और कार्रवाई जारी है।