डुमरांव: डुमरांव में एमएनसीयू सेवा शुरू, अब शिशु रोग विशेषज्ञ सप्ताह में दो दिन मिलेंगे, मुख्यमंत्री को दिया गया था आवेदन
Dumraon, Buxar | Apr 16, 2026 डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में लंबे इंतजार के बाद मदर न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) आखिरकार शुरू हो गया है। करीब चार वर्षों से तैयार यह यूनिट चिकित्सक के अभाव में बंद पड़ा था, जिससे क्षेत्र के नवजात शिशुओं को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा था। अब इस समस्या का समाधान हो गया है। यह वीडियो गुरुवार सुबह 9 बजे का है।