लोअर रिवालसर पंचायत के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
डेली हिमाचल न्यूज़ - रिवालसर, 27 जून (कमल शर्मा) : बल्ह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर में शनिवार को नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का पद एवं गोपनीयता शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के प्रधान पदम सिंह भाटिया ने सभी नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने औपचारिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू किया। इस दौरान सभी सदस्यों ने ईमानदारी, पारदर्शिता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए पंचायत के समग्र विकास एवं क्षेत्रवासियों की सेवा के लिए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।