आंवला: आंवला के अलीगंज में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 13 किलो से अधिक डोडा के साथ तस्कर किया गिरफ्तार
Aonla, Bareilly | May 10, 2026 आंवला तहसील के अलीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को देरशाम सात बजे बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पास से 13 किलो 700 ग्राम डोडा (पोस्ता) बरामद किया।