#Jaipur_Rural: महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम संवाद एवं सम्मान समारोह का आयोजन
दिनांक 08.07.2026 को जिला पुलिस अधीक्षक श्री हनुमान प्रसाद IPS जयपुर ग्रामीण के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक SIUCAW श्री बृजमोहन मीणा के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन, जयपुर ग्रामीण में महिला सुरक्षा संकल्प संवाद/कार्यशाला एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
इसके अतिरिक्त महिला वॉलेंटियर्स, सुरक्षा सखी , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , राजीवका, एनजीओ, गृहिणी, महिला छात्रावास की वार्डन, स्कूल की प्रधानाचार्य व महिला कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया जिनके साथ राजकोप सिटीजन ऐप, महिला गरिमा हेल्पलाइन , साइबर सुरक्षा, महिला बीट अधिकारी स्कीम, नवीन कानून , वन स्टॉक क्राइसिस सेंटर और महिलाओं से संबाधित कानूनों के संबंध में चर्चा की गई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, संवेदनशील पुलिसिंग, महिला सशक्तिकरण तथा समाज में सुरक्षित वातावरण के निर्माण हेतु जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने पर विशेष बल दिया।
@policerajasthan
@igpjaipur
@diprrajasthan
#mahilasurkshasankalp
#महिला_सुरक्षा_संकल्प
48 views | Jaipur, Rajasthan | Jul 9, 2026