शाहगंज: दूल्हा हत्याकांड मामले में चौथा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना खेतासराय पुलिस टीम ने दूल्हा हत्याकांड में वांछित चल रहे चौथे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी शाहगंज गिरेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।