हिलसा: प्राथमिक विद्यालय गणपत बिगहा गांव में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर की हजारों की संपत्ति चोरी
Hilsa, Nalanda | Apr 7, 2026 प्राथमिक विद्यालय गणपत बिगहा गांव से अज्ञात चोर के द्वारा विद्यालय का मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर हजारों की सम्पत्ति चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इस सम्बंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति सोमवार को विद्यालय बंद कर अपने डेरा पर आ गए थे।