मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में नटवा निवासी 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कटरा कोतवाली क्षेत्र की नटवा मोहल्ले के रहने वाले रतन सोनकर और करन सोनकर को पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले में शनिवार की शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। क्षेत्र की एक व्यक्ति द्वारा नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। वादी ने अभियुक्तों पर उसकी भाभी का आपत्तिजनक वीडियो बनाने और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया था।